Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का आगाज,बेगूसराय नगर सीसी ने बलिया सीसी 285 रनों से हराया।

  • बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबले में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 285 रनों से हराया
  • बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के शिवम् राज और पृथ्वी राज ने जरा शतक

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के द्वारा ऊलाव के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया।

जिसमे बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर कुल 384 रन बनाए और बलिया क्रिकेट क्लब को 385 रन का लक्छ दिया बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम् राज ने 119 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 194 रन की शानदार पारी खेली वही पृथ्वी राज ने 91 गेंदों का सामना कर के शानदार 166 रन की धुआंधार पारी खेली बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से मोकर्रम ने 1 विकेट प्राप्त किया।

बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को पीछा करने उत्तरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम 27 ओवर में 99 रनों पर ही सिमट गई बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से प्रियांशु ने 23 और शिवम् ने 16 रन बनाए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से राम और छितिज़ ने 3-3 विकेट प्राप्त किये और अविनाश और आयुष ने 2-2 प्राप्त किया।

इसके उपरांत बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 285 रनों से पराजित किया इस मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इस मैच के मैन ऑफ़ दी मैच शिवम् राज को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया।
इस मैच के अंपायर विश्वजीत और जीतू थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment