Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट क्लब विजयी

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन में आज का मैच एलायंस क्रिकेट क्लब बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया।

जिसमें एलायंस क्रिकेट क्लब के कप्तान रिजवान अंसारी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। मुख्य स्कोरर रहे रिजवान अंसारी ने 56 रन और अमन खान ने 49 रन बनाए। लिबर्टी क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उमेश कुमार ने 3 विकेट और आदित्य कुमार झा ने 1 विकेट लिए।

325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिबर्टी क्रिकेट क्लब की टीम 29.1 ओवर में 112 रन बना कर ऑल आउट हो गई।मुख्य स्कोरर रहे आदित्य कुमार झा ने 34 रन और अभिषेक ठाकुर ने 28 रन बनाए।गेंदबाजी में शांति भारती क्रिकेट क्लब की तरफ से साहिल अंसारी ने 5 विकेट और अमन खान ने 3 विकेट लिए।

मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और सर्वेश कुमार रहे।
जबकि स्कोरर रहे राजनारायण चौधरी कल का मैच सुबह 10 बजे से दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग स्टार एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment