Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन 4 विकेट से जीती

भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच मैच प्राप्त 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की टीम ने 28.4 ओवर में 177 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई |भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशीष ने सर्वाधिक 41 रन, हिमांशु ने 35 रन और अक्षय ने 19 रनों का योगदान किया |अंकित ने 16 रन बनाए |

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया की टीम ने शुरुआती झटको के बाद मैच को आसानी से चार विकेट से जीत लिया |बिहिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने सर्वाधिक नाबाद 71 रन ,अर्जुन ने 62 रन और मृत्युंजय ने 28 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |आज के मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित रहे |आज के मैच के निर्णायक शशांक एवं अनीस थे ,स्कोरिंग अमरितोष ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं वरीय खिलाड़ी उपस्थित रहे|

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में बेगूसराय सीसी,दिनकर सीसी और गढ़पुरा सीसी विजयी

Next post

जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र का विजय अभियान जारी

Post Comment