Loading Now
×

सीमांचल जोन रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट : कटिहार ने मधेपुरा को 156 रनों से हराया

पूर्णिया : आज दिनांक 28-03-2024 गुरुबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट मैच का सीमांचल जोन का मैच कटिहार बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर कटिहार के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
कटिहार ने 50 ओवर में 09 विकेट खो कर 218 रन बना ली ।

कटिहार के बल्लेबाज प्रत्ये प्रसून ने 51 रन, मो इशरफील ने 43 रन राज आर्यन यादव ने 38 रन, शिवम् सिंह ने 30 रनो का योगदान दिया। मधेपुरा की तरफ से गेंदबाजी में अरव राज ने 09 ओवर मैं 53 रन देकर 03 विकेट, इंजाममूल ने 06 ओवर में 33 रन देकर 01 विकेट, ओंकार ने 10 ओवर में 28 रन देकर 01 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी मधेपुरा 29.1 ओवर में सभी विकेट खो कर 62 रन ही बना सकी। मधेपुरा की तरफ से बल्लेबाजी हेमंत ने 18 रन एवं रोहित सैनी ने 20 रनो का योगदान दिया। कटिहार की तरफ से गेंदबाजी प्रियांशु शेखर ने 07 ओवर में 19 रन देकर 04 विकेट एवं राज आर्यन यादव ने 06 ओवर में 05 रन देकर 03 विकेट,अमन खान 06 ओवर 06 रन देकर 02 विकेट लिए।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं मनोहर कुमार, मैनउल स्कोरर शिवम् कुमार एवं डिजिटल स्कोरर अविनाश कुमार शुक्ला।उपस्थित सदस्य – पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार, कोषाध्यक्ष मंजीत राज, रोहित कुमार, अभिषेक ठाकुर, रमन कुमार मण्डल, दिग्विजय कुमार, कटिहार के अंपायर बिनय झा, कोच बद्री आलम थे।कटिहार ने मधेपुरा को 156 रनो से हराया। कल का मैच – मधेपुरा बनाम किशनगंज।

Post Comment