राजधानी पटना से सटे संपतचक ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप बी के मैच में हरक्यूलस सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कप्तान अयान के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाया और पूरी 14.4 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट हो गई। अयान ने 22 रन की पारी खेली। अभिनव सिन्हा ने 11 रन बनाये। पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
अमर सीसी की ओर से अपूर्वा आनंद ने 3.4 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट चटकाये। दो मेडन ओवर भी फेंका। अमर सीसी के कप्तान प्रतीक कुमार ने 9 रन देकर 2 और अंशुमान गौतम ने 5 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में अमर सीसी ने 7.1 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कुमार रजनीश ने 26,संस्कार प्रभाकर ने नाबाद 14 रन बनाये।हरक्यूलस सीसी की ओर से अंकित जी ने 28 रन देकर 1 और अभिनव सिन्हा ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अपूर्वा आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हरक्यूल सीसी : 14.4 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट, अयान 22, अभिनव सिन्हा 11, प्रतीक कुमार 2/9,अपूर्वा आनंद 5/10, अंशुमान गौतम 2/5
अमर सीसी : 7.1 ओवर में दो विकेट पर 54 रन, कुमार रजनीश 26,संस्कार प्रभाकर नाबाद 14,अतिरिक्त 9, अंकित जी 1/28, अभिनव सिन्हा 1/12
Post Comment