Loading Now
×

बिहार टीम का शानदार आगाज, केरल पर दर्ज की शानदार जीत

पटना, 31 मार्च। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार से शुरू 33वीं नेशनल सबजूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में बिहार टीम ने अपना पदक का  अभियान शुरू किया। उद्घाटन मुकाबले में बिहार ने केरल को 67-11 के भारी अंतर से पराजित किया।

बिहार और केरल के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। इस मैच में केरल की टीम पूरी तरह से नतमस्तक नजर आई। बिहार की ओर से कप्तान खुशी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, श्रेया कुमारी, अनुष्का कुमारी, मणि कुमारी ने शानदार खेल दिखाया। रेड से लेकर टैकल में बिहार टीम पूरी तरह हावी रही। बिहार टीम की शानदार जीत पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

अन्य मुकाबलों में तमिलनाडु ने जे एंड के को 55-9, हरियाणा ने गुजरात को 56-15, यूपी ने आंध्रप्रदेश को 67-30, दिल्ली ने त्रिपुरा को 45-1 से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment