Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन 35 रनों से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम सीएबी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ|

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए |बिहिया की तरफ से अर्जुन ने सर्वाधिक 52 रन ,अंकित ने 25 रन, मृत्युंजय ने 24 रन, राज ने 26 रन तथा रूपम ने 26 रनों का योगदान किया |अभिषेक ने 12 रन बनाए| बिहिया ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत एवं सचिन को दो-दो विकेट तथा अर्जुन को एक विकेट मिला |

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ग्रीन की पूरी टीम 162 रन बनाकर आउट हो गई| सीएबी ग्रीन की तरफ से आयुष ने सर्वाधिक 51 रन, नमन ने 23 रन, आर्यमन ने 19 रन, शिवम ने 17 रन, विराट ने 15 रन तथा निशांत ने 14 रनों का योगदान किया| बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने सर्वाधिक पांच विकेट तथा रौनक, आदित्य, अर्जुन ,गोपाल को एक-एक विकेट मिला |

इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक शिवम एवं नैतिक थे स्कोरिंग कुन्दन ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ,सीनियर खिलाड़ी, भोजपुर जिला हेमन ट्रॉफी एवं अंडर-19 टीम के खिलाड़ी उपस्थित थे |

कल का मैच जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा| इसकी जानकारी लीग संयोजक आकाश कुमार ने दी |

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मुजफ्फरपुर अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट अकादमी जूनियर की जीत

Next post

रणधीर वर्मा अंडर-19 में औरंगाबाद ने कैमूर को हराया आयुष व हर्ष का शानदार प्रदर्शन,अनुभव भी चमके

Post Comment