Loading Now
×

पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी बना मुजफ्फरपुर अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 का चैंपियन बना पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी।आज अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के तहद खेले गए मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 200 रन बनाए जिसमें उज्ज्वल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए वही अधिराज ने 35 स्वयं ने 21 आयुष राज ने 15 शुभम ने 13 एवं सूर्यांश ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के तरफ से बबलू ने तीन आर्यन विमल ने दो तन्मय ने एक एवं आदर्श ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के तरफ से रवि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए वहीं रिसित ने 15 सुल्तान ने 15 बबलू ने 14 एवं आयुष में 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अभिनव आनंद ने तीन सूर्यांश ने दो कृष्ण ने एक नमन ने एक एवं अधिराज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के उज्जवल को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर रवि कुमार एवं सनी वर्मा थे वहीं स्कोरर की भूमिका में प्रियांशु राज थे।मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण समारोह अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग के फाइनल के दिन ही (दोनो)किया जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment