Loading Now
×

बासुकीनाथ के अगुवाई में भागलपुर सीनियर जिला क्रिकेट टीम घोषित

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हेमंत ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट हेतु भागलपुर जिला हेमंत ट्रॉफी टीम की घोषणा सोमवार (15-04-2024) को की गई । भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता मो हसन खान, चयनकर्ता मो मेहताब मेहंदी व जयंतो राज की देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न कराया गया ।

टीम की घोषणा भागलपुर के सचिव प्रोफेसर मनोज कुमार ने कि । मेहताब मेहंदी , मोहम्मद फारूक आजम , मोहम्मद हसन खान , डॉ जयशंकर ठाकुर और डॉ आनंद कुमार मिश्रा मौजूद थे । सभी खिलाड़ी बेगूसराय के लिए रवाना हो चुके हैं । कल का मैच भागलपुर बनाम बांका (16-04-2024) होगा।

खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित है।

1. बासुकीनाथ( कप्तान )
2. विकास यादव ( विकेट कपर)
3 आनंद कुमार
4 सचिन कुमार
5 सूर्यवंश
6 मयंक चौधरी
7 अभिषेक कुमार
8.कुणाल पीयूष राज
9. सचिन भारद्वाज
10.अमन कुमार सिंह
11. रकछे़ंद्र रुद्र
12 विवेक कुमार
13 मोहम्मद अहसान राजा
14 भानु कुमार
15 रिजवान रहान
16.वीरू सिंह
17. संजय कुमार
भागलपुर जिला हेमंत ट्रॉफी क्रिकेट टीम के कोच मोहम्मद हसन खान को बनाया गया है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment