Loading Now
×

वैशाली को हराकर जहानाबाद ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत।

जहानाबाद : मोईनुल उल हक़ स्टेडियम पटना में चल रहे हेमन ट्रॉफी के मैच में आज का मैच जहानाबाद बनाम वैशाली के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली की टीम ने गौतम भागवत और राजू यादव के धारदार गेंदबाजी के सामने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 140 रन बना सकी।

गेंदबाजी में जहानाबाद के तरफ से गौतम भागवत ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 4 अहम विकेट निकाली वहीं राजू यादव ने 3 विकेट लेकर वैशाली की टीम को कम स्कोरों पर समेटने में अहम भुनिका निभाई।

वहीं जहानाबाद के तरफ से बल्लेबाजी करने आए दिशांत मिश्रा और संतोष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19.4 ओवर में 144 रन बनाकर मैच को जीत लिया जिसमें संतोष कुमार ने 10 चौके की मदद से शानदार नाबाद 64 रनों की पारी खेली और साथ में दिशांत ने भी 67 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैच जिताने में अहम योगदान निभाया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment