Loading Now
×

बिहार सीनियर पुरुष अंतर जिला क्रिकेट में सुपौल ने किशनगंज को 03 विकेट से हराया।

  • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ
  • सुपौल ने किशनगंज को 03 विकेट से हराया।
  • सुपौल के जयवर्धन को मैन ऑफ़ द मैच बी सी ए पैनल अंपायर अभय कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।

पूर्णिया : आज दिनांक 23-04-2024 मंगलबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता मैच किशनगंज बनाम सुपौल।

टॉस जीत कर किशनगंज के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
*किशनगंज ने 50 ओवर के मैच मैं 39.4 ओवर मैं सभी विकेट खो कर 163 रन बना सकी।किशनगंज के बल्लेबाज सतीश कुमार ने नाबाद 66 रन,अभिषेक रजक ने 33 रन, पंचम कुमार ने 21 रन का योगदान दिया। सुपौल की तरफ से गेंदबाजी मैं सादिकी रज़ा ने 07 ओवर मैं 18 रन देकर 04 विकेट, मोहित कुमार ने 08 ओवर मैं 39 रन देकर 04 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी सुपौल 38.5 ओवर मैं 07 विकेट खो कर 164 रन ही बना कर जीत दर्ज कर ली । सुपौल की तरफ से बल्लेबाजी जयवर्धन ने नाबाद 74 रन, वीरेंद्र कुमार ने 20 रन एवं वीरेंद्र कुमार सिंह ने 17 रनो का योगदान दिया। किशनगंज की तरफ से गेंदबाजी सतीश कुमार ने 09 ओवर मैं 22 रन देकर 02 विकेट एवं शाकिब, अमीर खुसरो, उज्जवल,आकाश झा ने 1-1 विकेट लिए।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह ( पटना )एवं अभय कुमार ( भागलपुर ), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार।उपस्थित सदस्य – जयंत कुमार सचिव,अभिषेक ठाकुर, अबू बकर,हर्षित, सुमित पॉल, मो. इसराइल , वेदांत बत्स, फारूक,अनिल, मुन्ना।
कल का मैच – मधेपुरा बनाम सुपौल।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment