Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सिटी स्टूडेंट क्लब जीता

पटना, 24 अप्रैल। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 24 अप्रैल यानी बुधवार को खेले गए मुकाबले में सिटी स्टूडेंट क्लब ने अमर सीसी को 14 रन से पराजित किया।
स्थानीय संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस सिटी स्टूडेंट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाये। कार्तित राज यादव ने 34 और नीरज प्रकाश ने 28 रन बनाये। अमर सीसी की ओर से अपूर्वा आनंद ने 6 विकेट चटकाये।जवाब में अमर सीसी की टीम 28.2 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। कुमार रजनीश ने 42 रन बनाये। सिटी स्टूडेंट की ओर चंद्र मोहन यादव ने 4 और सुजय बी ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के चंद्र मोहन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सिटी स्टूडेंट क्लब : 32.2 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट, विशाल 17, कार्तिक राज यादव 34, नीरज प्रकाश 28, राहुल कुमार 26, राधे 11, सुधांशु प्रभाकर 15, अतिरिक्त 24, प्रतीक कुमार 1/39, अपूर्वा आनंद 6/26, कुमार रजनीश 3/30

अमर सीसी : 28.2 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट, कुमार रजनीश 42, धर्मवीर यदुवंशी 18, अनुज 12,अंशुमान गौतम 16, निशांत ठाकुर नाबाद 10, रेहान दास गुप्ता 20, अतिरिक्त 24, राधे 1/37, राहुल कुमार 2/44, चंद्र मोहन यादव 4/34, सुजय बी 3/18

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment