Loading Now
×

बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बेतिया ने सीतामढ़ी को हराया

मुजफ्फरपुर : बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक अहम मैच में सीतामढ़ी को बेतिया ने 97 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। आज स्थानीय एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में बेतिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 327 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जिसमें बेतिया के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ओम कुमार सिंह ने शानदार 84 रन एवं विश्वजीत शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन अपनी टीम के लिए बनाए इन दोनों के अलावा आदित्य ने 63 अभिषेक ने 17 एवं आयुष ने 12 रन की उपयोगी पारी खेली।

सीतामढ़ी के तरफ से गेंदबाजी में प्रियांशु ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वहीं रोहित को दो विपुल कृष्ण को दो मुकेश को एक एवं मृत्युंजय को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई ।

जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन ही बना सकी सीतामढ़ी के तरफ से एकमात्र बल्लेबाज विपुल कृष्णा ने 94 रन की शानदार एवं आकर्षक पारी खेली वहीं सुंदरम ने उपयोगी 57 रन बनाएं इन दोनों के अलावा कुणाल ने 18 मुकेश ने 16 एवं प्रफुल्ल ने 11 रन का योग अपनी टीम के लिए बनाया।

गेंदबाजी में बेतिया की तरफ से हिमांशु ने चार जितेंद्र ने दो ओम कुमार सिंह ने दो आयुष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।आज के मैन ऑफ दी मैच बेतिया के ओम कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर के पूर्व क्रिकेटर देवेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment