Loading Now
×

बिहार अंतर जिला क्रिकेट में पूर्णिया ने सुपौल को 112 रनों से हराया।

पूर्णिया : आज दिनांक 29-04-2024 सोमबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता मैच सुपौल बनाम पूर्णिया टॉस जीत कर पूर्णिया के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पूर्णिया ने 50 ओवर मैं 06 खो
कर 271 रन बना ली ।

पूर्णिया के बल्लेबाज शिशिर साकेत ने शानदार 128 रन 149 गेंदों 05 चौका एवं 05 छक्के, अभिषेक बाबू ने 54 रन 73 गेंद 02 चौका 02 छक्का,सक्षम सिंह 22 रन 12 गेंद 01 चौका 02 छक्का, एवं आक़िब रेजा ने नाबाद 29 रन 33 गेंद 04 चौका मदद से बनाया । सुपौल की तरफ से गेंदबाजी मैं सादिक रज़ा ने 10 ओवर मैं 69 रन देकर 03 विकेट, शिवांशु राजा, निशांत कुमार,मो. मज़हर ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी सुपौल 34.4 ओवर मैं 10 विकेट खो कर 159 रन ही बना सकी । सुपौल की तरफ से बल्लेबाजी कप्तान राजेश सिंह
ने 46 रन 57 गेंद 04 छक्के 01 चौके,अंकित राज ने 33 रन 24 गेंद 04 चौके 01 छक्के एवं जय वर्धन ने 13 रन 14 गेंद 04 चौके के मदद से बनाया। पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी कप्तान सुफ़यान ने 08 ओवर मैं 22 रन देकर 04 विकेट एवं जिसान आदिल ने 07 ओवर में 15 रन 02 विकेट, विशाल ने 05 ओवर 24 रन 02 विकेट लिए।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह ( पटना )एवं अभय कुमार ( भागलपुर ), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार।उपस्थित सदस्य – जयंत कुमार सचिव,अबनीश जी,अभिषेक ठाकुर,रोहित कुमार, मुस्तफा जमाल राजा ।कल का मैच – मधेपुरा बनाम कटिहार

Post Comment