Loading Now
×

पीडीसीए क्रिकेट लीग में शशीम राठौर का हरफनमौला प्रदर्शन

पटना, 3 मई। शशीम राठौर (नाबाद 61 रन, चार विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सचिवालय सीसी को दस विकेट से हराया। इस मैच में पेसू की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने नाबाद 53 जबकि सचिवालय सीसी की ओर से कुमार सत्यम ने 50 रन की पारी खेली।
स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस सचिवालय सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 27.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाये। कुमार सत्यम ने 71 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 50, सन्नी ने 32 गेंद में 4 चौका की मदद से 37 रन बनाये।पेसू की ओर से शशीम राठौर ने 4, पवन कुमार और राहुल राठौर ने 2-2 विकेट चटकाये।जवाब में पेसू ने 7.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शशीम राठौर ने 26 गेंद में 6 चौका व 5 छक्का की मदद से नाबाद 61, पीयूष कुमार सिंह ने 20 गेंद में 6 चौका व 4 चौका की मदद से नाबाद 53 रन बनाये। शशीम राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सचिवालय सीसी : 27.1 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट कुमार सत्यम 50, सन्नी 37, अतिरिक्त 6, शशीम राठौर 4/18, पवन कुमार 2/24, राहुल राठौर 2/11

पेसू : 7.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 119 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 53, शशीम राठौर नाबाद 61,

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment