Loading Now
×

कोच शत्रुघ्न की मेहनत ला रही रंग, खिलाड़ियों के प्रतिभा में आ रहा निखार।

पटना : डीएलसीएल इंडिया आवासीय क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों को कोच शत्रुघ्न नये अन्दाज़ में तैयार कर रहे हैं। टीम लगातार जीत भी हासिल कर रही है। कोच शत्रुघ्न ने बताया कि खिलाड़ियों में प्रतिभा तो होती ही है लेकिन उनके प्रतिभा के अनुसार उनके ऊपर सही दिशा में काम करने से खिलाड़ी के तकनीक में सुधार और विकास दोनों होता है।

उन्होंने बताया कि डीएलसीएल आवासीय क्रिकेट सेंटर में एक एक खिलाड़ी पर उनके अनुकूल नये तकनीक से काम किया जाता है साथ ही उपयोगिता अनुसार उन्हें जिम और फिटनेस भी कराया जाता है जिस से खिलाड़ी तरो ताज़ा महसूस कर सके और मैचों में अच्छा परफॉर्म करें।

इस आवासीय सेंटर पर सभी खिलाड़ियों के ऊपर डाइट, जिम, फिटनेस एवं अभ्यास को संतुलित और नये तकनीकों से इन्हें तैयार किया जा रहा है। इस आवासीय सेंटर में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिये तमाम तरह की सुविधाएँ और इक्वीप्मेंट उपलब्ध हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment