Loading Now
×

दो दिवसीय पटना जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 22 जून से

पटना, 29 मई। आगामी 22 से 23 जून तक स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में पटना जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह जानकारी पटना जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव निर्मल कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में अंडर-14, 16, 18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए कई स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। साथ ही पुरुष व महिला के लिए भी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 जून 2024 है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment