Loading Now
×

ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का समापन कल

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर ( बालक व बालिका ) का समापन समारोह का आयोजन कल शाम 5.00 बजे किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपनिदेशक -सह-आइजीआइएमएस,पटना के अधीक्षक मनीष मंडल होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि चैयरमैन, स्टेट ओर्गन ट्रांसप्लांट्स डॉ रितु मंडल,किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, संघ के उपाध्यक्ष-सह-जीएसटी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल होंगे।

पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल के अनुसार इस अवसर पर बालक व बालिका वर्ग के एकदिवसीय मैच भी खेले जायेंगे। विजेता व उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment