खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
इसके बाद पटना जिला सीनियर व जूनियर लीग के आयोजन अध्यक्ष धनंजय कुमार, जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी के कोच सह पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर मनीष ओझा, डॉ मुकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
एलायंस सीसी ने टॉस जीता और विद्यार्थी सीसी को बैटिंग का न्योता दिया। विद्यार्थी सीसी ने प्रियांशु के 35 और शुभम पांडेय के 30 रन की मदद से निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाये। एलायंस की ओर से उत्कर्ष नील ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में एलायंस सीसी की टीम 29.2 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष कुमार ने 41 रन बनाये। विद्यार्थी सीसी की ओर से प्रियांशु ने 3 और प्रियांशु यादव ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के प्रियांशु (35 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
एलायंस सीसी : 29.2 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट सुमित शर्मा 17, उत्कर्ष नील 14, आयुष कुमार 41, रोहित 10, अतिरिक्त 17, शुभम पांडेय 1/27, प्रिंस कुमार 2/27, प्रियांशु यादव 2/28, दिवाकर झा 1/17, प्रियांशु 3/14
खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
Post Comment