420
पटना : दिनांक 28 से 30 जून तक रत्नागिरी,महाराष्ट्र में आयोजित है प्रतियोगिता।।पटना जिले के 3 खिलाड़ियों का बिहार टीम में हुआ चयन।
पटना के खिलाड़ी अमन कुमार प्रियांशु बने बिहार बालक टीम के कप्तान जबकि अमीषा बालिका टीम की बनी उप कप्तान।![](https://www.khelbihar.com/wp-content/uploads/2022/04/81d8173c12de4e2ebaa2c60436696604.jpg)
![](https://www.khelbihar.com/wp-content/uploads/2022/04/81d8173c12de4e2ebaa2c60436696604.jpg)
एमेच्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में महाराष्ट्र राज्य लगोरी संघ के द्वारा दिनांक 28 से 30 जून 2024 तक चिपलून, रत्नागिरी महाराष्ट्र में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर 19) लगोरी प्रतियोगिता (बालक/बालिका) में भाग लेने के लिए आज लगोरी बिहार की 36 सदस्य टीम पटना से रवाना हुई।![](https://www.khelbihar.com/wp-content/uploads/2024/05/Polish_20240504_222241400.jpg)
![](https://www.khelbihar.com/wp-content/uploads/2024/05/Polish_20240504_222241400.jpg)
इस टीम में पटना जिले के कुल , 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें 1 बालक तथा 2 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं।उपरोक्त जानकारी देते हुए लगोरी एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार ने बताया कि बिहार लगोरी टीम पहली बार जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के पश्चात किया गया है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु दो प्रशिक्षण केंद्र का आयोजन किया गया पिछले महीने प्रथम प्रशिक्षण कैंप का आयोजन दिनांक 25 से 31 मई 2024 तक नौगछिया में आयोजित किया गया जबकि दूसरे प्रशिक्षण कैंप का आयोजन 18 से 24 जून के बीच पटना में किया गया प्रशिक्षण कैंप के समापन के पश्चात अंतिम रूप से पंद्रह- पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा की गई।![](https://www.khelbihar.com/wp-content/uploads/2023/04/banner-khelbihar.png)
![](https://www.khelbihar.com/wp-content/uploads/2023/04/banner-khelbihar.png)
बिहार की टीम 25 जून की रात्रि में पटना से ट्रेन के माध्यम से चिपलुण रत्नागिरी के लिए प्रस्थान करेगी जहां पहला मुकाबला 28 को होगा विदित हो कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 28 राज्यों की बालक और बालिका की टीम भाग लेगी।
बेगूसराय जिला लगोरी संघ के कोच शिवम कुमार तथा जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के लिए यह गौरव की बात है की बेगूसराय से जूनियर लगोरी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कल 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इनमें से बालिका खिलाड़ी के रूप में रूपा कुमारी, मीठी कुमारी, कल्पना कुमारी तथा अमीषा शामिल है, जबकि बालक टीम में अमन कुमार प्रियांशु, विशाल दर्शन, आशुतोष कुमार, प्रेम कुमार, हरे राम कुमार, पीयूष कुमार, प्रत्यूष कुमार तथा मोहम्मद रेहान अंसारी शामिल है।
बेगूसराय जिले से ही अमन कुमार प्रियांशु को बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि बेगूसराय की अमीषा को गर्ल्स टीम का उप कप्तान बनाया गया है। चिलमिल रजौरा की निवासी लगोरी की सीनियर खिलाड़ी सुमन कुमारी को बिहार बालिका टीम का कोच जबकि रतनपुर निरालानगर की दिव्य प्रिया को की मैनेजर नियुक्त किया गया है।
जूनियर बिहार लगोरी की टीम इस प्रकार है :-
अंजली भारती (कप्तान) श्वेता कुमारी,शबनम कुमारी,कोमल कुमारी,नेहा कुमारी (भागलपुर) शिल्पी सिंह,आकांक्षा सिंह (पटना) अमीषा (उप कप्तान) रूपा कुमारी,मीठी कुमारी,कल्पना कुमारी (बेगूसराय) नीतू कुमारी,गुड़िया कुमारी (खगड़िया) श्रेया भारती,श्रुति सिंह (शेखपुरा) तथा मधुरानी (नालंदा)
टीम कोच सुमन कुमारी
सहायक कोच दिव्य प्रिया
टीम मैनेजर दिव्य श्री
लगोरी बिहार बालक टीम:-
आदित्य गुप्ता (कप्तान) बिन्नी कुमार (नालंदा) अमन कुमार प्रियांशु (कप्तान) विशाल दर्शन,आशुतोष कुमार,हरेराम कुमार,प्रत्युष कुमार,पियूष कुमार,प्रेम कुमार मो. रेहान अंसारी (बेगूसराय) सुभम कुमार, प्रेम कुमार (भागलपुर) पियूष कुमार (मुंगेर) सोनू कुमार (खगड़िया) तथा ऋतिक कुमार (पटना)
टीम कोच प्रेम प्रकाश सिंह,सहायक कोच रंजीत राज टीम मैनेजर विक्रम पटेल।
You Might Be Interested In
- बीसीए सुपर लीग:रेस्ट ऑफ शाहाबाद, दरभंगा,भागलपुर और रेस्ट ऑफ मिथिला का मैच रिपोर्ट
- बेगूसराय जिला में क्रिकेट संचालन के लिए तदर्थ कमिटी के चेयरमैन बने मृत्युंजय कुमार वीरेश
- 5 जून तक सभी जिला क्रिकेट संघ विभिन्न आयु वर्गो के खिलाड़ियों की सूची बीसीए को भेजे-कुमार अरविंद(कार्यकारी सचिव)
- नालंदा जिला क्रिकेट लीग में नालंदा जूनियर क्लब की विशाल अंतर से जीत
- मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में संकल्प सौरव के बदौलत आरव क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत।
- मधुबनी जिला अंडर -19 क्रिकेट टीम घोषित, आदित्य राज को कमान