हरिमोहन सिंह निर्विरोध बनें दूसरी बार मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट
- दिव्यांग खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है, हमारी पहली प्राथमिकता- हरिमोहन सिंह*
- मुंगेर के चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य एवं प्रमंडल लेवल पर मेडल जीत कर जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं
मुंगेर : मुंगेर में प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों की कमी नहीं है । कई सारे खेलों में जिला के दिव्यांग महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते कई सारे खेलों में मेडल जीत कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है ।
इन खेलों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए पुनः मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को सर्व सहमति से निर्विरोध बनाया गया , साथ ही सेक्रेट्री सुजीत कुमार , ज्वाइंट सेक्रेटरी रामप्रीत चौधरी , कोषाध्यक्ष मिक्कू कुमार झा , स्पोर्ट्स डायरेक्टर दिवाकर कुमार , कार्यकारी सदस्य अंकिता कुमारी एवं रविशंकर प्रसाद बनाएं गए।

मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने कहा कि विगत 12 सालों से मैं निस्वार्थ भाव से जिले में खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने का कार्य करता आ रहा हूं , जिले के दर्जनों विभिन्न श्रेणियों जैसे शारीरिक , मानसिक , श्रवणबाधित , मूकबधिर , ब्लाइंड , डीफ एंड दम के दर्जनों पुरुष एवं महिला दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय , राज्य , प्रमंडल एवं जिला स्तर पर पैरा एथलेटिक्स , क्रिकेट , फुटबॉल , वॉलीबॉल , स्विमिंग , ताईकमांडो , वॉची आदि खेलों में मेडल जीत कर अपने गांव, समाज, जिला का नाम रौशन कर चुके हैं।
उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा । जो भी दिव्यांग खिलाड़ी स्पोर्ट्स में जुड़ना चाहते हैं वो अविलंब 📲9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार भी विजेता खिलाड़ियों को लाखों लाख कैश प्राइज एवं विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित कर रही है ।
मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दूसरी बार प्रेसिडेंट बनाएं जाने पर हरिमोहन सिंह को मुंगेर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों , समाजसेवियों , राजनेताओं, खेलप्रेमियों , मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , मुंगेर कराते एसोसिएशन के गणमान्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।



Post Comment