Loading Now
×

खेलो इंडिया नेशनल सबजूनियर व जूनियर वीमेंस खो-खो लीग की मेजबानी बिहार को

पटना, 17 जुलाई। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बार फिर खेलो इंडिया नेशनल वीमेंस खो-खो लीग (सबजूनियर व जूनियर) की मेजबानी बिहार को सौंपी है।
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने कहा कि पिछले सत्र में ईस्ट जोन खेलो इंडिया वीमेंस खो-खो लीग के सफल आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा कराया गया था। इसी के मद्देनजर एक बार फिर से खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिहार पर भरोसा जताया है और नये आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया नेशनल वीमेंस खो-खो लीग (सबजूनियर व जूनियर)  का आयोजन दिसंबर के तीसरे सप्ताह में कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम 18 सदस्यीय होगी जिसमें 15 खिलाड़ी होंगे। एक महिला कोच, एक सहायक  कोच और एक स्पोट्र्स स्टॉफ होंगे। मेजबान राज्य को खिलाड़ियों के खाने, रहने और लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भाग लेने वाली टीमों के लिए करनी होगी।

नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि इस लीग को लेकर जल्द ही आयोजन समिति गठन कर वेन्यू और तिथि का फैसला किया जायेगा और उसके बाद तुरंत तैयारी शुरू की जायेगी।

Post Comment