मुजफ्फरपुर जिला अंडर-19 लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की दूसरी जीत
मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में आज चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 17 रनो से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।
आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए जिसमे आकर्षण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रनो की उपयोगी पारी खेली वहीं रवि रोशन ने 16 एवम रूपेश ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकाश ओझा ने 3, अक्षद उज्जवल ने 2,धीरेंद्र ने 1,सचिन ने 1एवम मनीष ने भी 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी।बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में अक्षद उज्जवल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए वहीं सचिन ने 23 ,आदित्य तिवारी ने 16 एवम सत्यम ने 10 रन बनाए।
गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकर्षण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 बहुमूल्य झटके वहीं आदित्य,कृष्णा,विश्वजीत ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की,एक खिलाड़ी रन आउट हुए।आज के अंपायर सचिन कुमार एवम अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव उपस्थित थे।



Post Comment