Loading Now
×

सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज में पाटलिपुत्र पैटियर्स विजयी

पटना, 26 जुलाई। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीराम खेल मैदान दानापुर ग्राउंड पर चल रही सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज के अंडर-12 कैटेगरी में खेले गए मुकाबले में पाटलिपुत्र पैट्रियर्स ने मगध फ्रंट रनर को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए मगध फ्रंट रनर ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन बनाये। जवाब में पाटलिपुत्र पैटियर्स ने 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 63 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अमृत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

मगध फ्रंट रनर्स : 18.3 ओवर में 62 रन पर ऑल आउट समर 13, रेहान 12, अमृत 3/5, कान्हा 2/15, विराट 2/15
पाटलिपुत्र पैटियर्स : 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 63, अमृत 25, विराट 19, युवराज 2/12

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment