Loading Now
×

बीसीए कार्यालय में फिजीओ और ट्रेनर के लिए प्रारम्भ हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

पटना: चोटिल खिलाड़ियों को कैसे जल्द से जल्द ठीक होने तथा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग कैसी हो कि उन्हे कम से कम चोटग्रस्त होना पड़े, इसके लिए एन सी ए के ज़ोनल प्रमुख के  द्वारा तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारम्भ किया गया। इसमें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के फिजियों और ट्रेनर भाग ले रहे हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में एन सी ए के ज़ोनल प्रमुख मि सतीश ने मंगलवार को बीसीए के ट्रेनर और फिजीओ को चोटग्रस्त होने से बचाने और चोटिल होने पर अविलंब ठीक होने की तकनीक से अवगत कराया। इस प्रोग्राम में फिजीओ हेमेन्दु, कुन्दन कुमार, शहबाज़ आलम खान, रवि गोस्वामी तथा ट्रेनर अभिषेक आनंद, अमित सिन्हा, श्वेता सिंह और अर्चना कुमारी ने भाग लिया। यह प्रोग्राम एक अगस्त तक चलेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment