रणधीर वर्मा अंडर-19 सुपर लीग के पहले सेमीफाइनल मे जमुई ने बनाये 192 रन।
पटना : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लिग का दोनों सेमीफाइनल नालंदा जिले में खेला जारहा है। आज नालंदा जिले के एकंगरसराय मैदान में खेले जारहे जमुई बनाम सीमांचल जोन के सेमीफइनल मैच में सीमांचल जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 62 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाया। जमुई की ओर से निशिकांत 52 और कुमार सौरभ 58 रन ने अर्धशतक, विवेक 36, तौफ़ीक़ 25 और प्रियांश ने 13 रन बनाये। रेस्ट ऑफ़ सीमांचल के गेंदबाज अमन खान ने 71 रन देकर 4 विकेट, रोहित ने 47 रन देकर 4 विकेट लिए, आदर्श तथा अमन राज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

रेस्ट ऑफ़ सीमांचल जोन ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैँ। जिसमे यशवर्धन ने 24 रन बनाये, श्याम 22 नाबाद तथा शिवम् 1 रन नाबाद खेल रहे हैँ। जमुई की ओर से एक मात्र विकेट बदल कुमार ने लिया।
सीमांचल जोन जमुई से 143 रन पीछे है।अम्पायर की भूमिका सुनील कुमार तथा संजय कुमार निभा रहे हैँ।



Post Comment