Loading Now
×

रामानंद तिवारी एकदिवसीय वनडे क्रिकेट फाइनल का खिताब सत्याग्रही ने जीता

पटना, 6 अगस्त। चतुर्थ रामानंद तिवारी मेमोरियल एकदिवसीय वनडे फाइनल का खिताब सत्याग्रही ने जीता। फाइनल में सत्याग्रही ने ब्रेव कुंवर को पांच विकेट से हराया।

श्रीराम खेल मैदान, दानापुर पर खेले गए मैच में ब्रेव कुंवर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन बनाये। जवाब में सत्याग्रही ने 11 ओवर में पांच विकेट पर 76 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रुपेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। संजय शमरा, कौशल कुमार, परशुराम यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने सबों का स्वागत किया जबकि नवीन कुमार ने धन्यवाद व्यक्त किया।

संक्षिप्त स्कोर
ब्रेव कुंवर : 15 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट आदित्य 17, विराज 16, रुपेश 4/15, सुराज 3/9

सत्याग्रही : 11 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन, रुपेश 29, साहिल 12, आयुष 3/43, हिमांशु 2/21

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment