Loading Now
×

पीडीसीए अंपायर व स्कोरर सेमिनार के लिए 14 अगस्त को मिलेगा फॉर्म

पटना, 12 अगस्त। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंपायर व स्कोरर सेमिनार के लिए फॉर्म आगामी 14 अगस्त को संघ के कार्यालय पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स,बोरिंग रोड में मिलेगा।

यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश कुमार और उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने संयुक्त रूप से दी।इन दोनों ने बताया कि फॉर्म के लिए कोई राशि नहीं ली जायेगी। इस सेमिनार का सारा खर्च पटना जिला क्रिकेट संघ के द्वारा वहन किया जायेगा। इन दोनों ने कहा कि जल्द ही सेमिनार की तिथि की घोषणा की जायेगी।

उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि फॉर्म 14 अगस्त को सुबह 10.30 से 1.00 बजे मिलेगा। फॉर्म डॉ मुकेश कुमार सिंह से संपर्क कर लिया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ अपने तय कार्यक्रम के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि जिन-जिन मुद्दों पर संघ के सीओएम की बैठक में चर्चा हुई थी उस अमल शुरू कर दिया गया है और इस वर्ष पटना जिला क्रिकेट लीग समेत तमाम आयोजनों को और भी बेहतर तरीके से कराया जायेगा।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment