क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के दो खाली पदों पर 20 अगस्त को होगा चुनाव।
नालंदा : आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के खाली दो पदों (सचिव तथा संयुक्त सचिव ) पर चुनाव अधिकारी विद्वान अधिवक्ता श्री रजेश कुमार द्वारा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दि गयी है।

14 – अगस्त वोटर लिस्ट/पूर्ण सदस्यो की लिस्ट के साथ चुनाव प्रक्रिया की घोषणा का प्रकाशन।
15 अगस्त – वोटर लिस्ट आपत्ति और सुनवाई।
16 अगस्त – आपत्ति के उपरांत अंतिम वोटर लिस्ट जारी।
17 अगस्त – नामांकन, नामांकन पत्र की जाँच के उपरांत अंतिम सूची जारी की तिथि.
18 अगस्त – नाम वापसी तथा वापसी के बाद सूची जारी करने की तिथि।
20 अगस्त – चुनाव की तिथि, मतदान और मतगणना के उपरांत विजेता की घोसणा।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पांडेय द्वारा सभी पूर्ण सदस्यों / वोटरों को फोन तथा व्हाट्सअप के माध्यम से सुचना दे दि गयी है।



Post Comment