Loading Now
×

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव बने गोपाल कुमार सिंह।

नालंदा : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुवा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव एस एम जावेद इक़बाल तथा संयुक्त सचिव सुजीत कुमार द्वारा इस्तीफे के बाद दोनों पद रिक्त थे जिसके कारण कार्यकारिणी और जिले में क्रिकेट गतिविधियों में दिक्कते आरही थी गत 11 अगस्त को स्पेशल जेनरल मीटिंग में अधिवक्ता राजेश कुमार को चुनाव अधिकारी बनाया गया था।

चुनाव अधिकारी राजेश कुमार द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराते हुए गोपाल सिंह को सचिव तथा संजीव को संयुक्त सचिव पद पर विजेता घोषित किया।बिहार क्रिकेट संघ की ओर से मनोज कुमार को ऑब्जरवर बनाकर भेजा गया जिनकी देख रेख में कार्यक्रम का समापन हुवा।

इस मौके पर दीपक प्रसाद, जावेद इक़बाल, संतोष पांडेय, रियाज़ खान, नरोत्तम कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, मनोरंजन कुमार, आदिल खान, धीरज कुमार, प्रिंस कुमार, देव रंजन गुप्ता, नदीम खान, संजय कुमार, हैदर अली इत्यादि मौजूद रहे।

Post Comment