Loading Now
×

सारण सोनपुर में 37वां सब जूनियर और 42वां जूनियर नेशनल का चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को।

पटना : सारण सोनपुर के दो मैदानों पर 8 सितंबर को सुबह 9 बजे से 37वें सब जूनियर और 42वें जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित किया जाएगा, इस चयन प्रक्रिया में बालक और बालिका प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी आगामी जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए आंध्र प्रदेश में 6-10 अक्टूबर के बीच और सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए जम्मू में 8-12 नवंबर तक खेले जाएंगे।

सॉफ्टबॉल संघ की महासचिव प्राची शर्मा ने इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि चयनकर्ता के रूप में जूनियर में प्रमोद कुमार, मोनु कुमार और वर्षा सागर, तथा सब जूनियर में बिपिन कुमार, दीपा कुमारी और संजीत कुमार नियुक्त किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया की पूरी ज़िम्मेवारी रूपक कुमार, संयुक्त सचिव सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार को सौंप दी गई है। रूपक कुमार ने बालक और बालिका खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय पर ट्रायल में उपस्थित रहें और अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करें।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment