सारण जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत क्लब रजिस्ट्रेशन फॉर्म 18 तक भरे
सारण : आज दिनांक 16/9/2024 को सारण जिला क्रिकेट संघ COM की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया दिनांक 15 /09/2024 को टीम रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद जितने टीम का रजिस्ट्रेशन आया है।
वे सभी टीम अपने-अपने टीम के खिलाड़ियों के कागजात के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म 18 सितंबर तक जमा कर दें।जो टीम 18 सितंबर तक अपना कागजात नहीं जमा करेंगे उन्हें सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के किसी भी लीग मैच में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सारे टीम के खिलाड़ियों की कागजात होने के बाद दिनांक 22 सितंबर को एस जी एम की एक आवश्यक बैठक समय 11:00 दिन में जन्नत विवाह भावन में होगी इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी ने दी।



Post Comment