Loading Now
×

राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना टीम टॉप पर

पटना, 19.09.2024। राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना टीम 5 स्वर्ण, 6 रजत तथा 5 कांस्य पदक कुल 16 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। जबकि पश्चिम चम्पारण की टीम कुल 5 स्वर्ण, 2 रजत तथा 1 कांस्य पदक कुल 8 पदक प्राप्त कर दूसरे पायदान पर है। सिवान की टीम 5 स्वर्ण तथा 2 कांस्य एवं गया 4 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य पदकों के साथ क्रमशः पदक तालिका में तीसरे व चैथे स्थान पर बनी हुई है।

खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन पटना की निधि ने बालिका अंडर-19 वर्ग में 400 मीटर का स्वर्ण जीतकर ट्रैक क्वीन बनी। इस स्पर्धा का रजत पदक बाँका की कोमल कुमारी तथा कांस्य पदक नालंदा की अमीषा कुमारी ने जीता। वहीं बालिका अंडर-19 वर्ग की शाॅटपुट स्पर्धा में पटना की सिमरन कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर आयरन गर्ल का खिताब जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक मुजफ्फरपुर की नेहा कुमारी तथा कांस्य पदक बक्सर की सोनम कुमारी ने जीता।

गुरूवार को संपन्न हुए विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निर्मल कुमार, हारूण अंसारी, सुदर्शन कुमार, धीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, किरण कुमार झा, दीपक कुमार, धीरेन्द्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गुरूवार को संपन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

 

बालिका अंडर-14

80 मीटर हर्डल

1. अंजली कुमारी, पूर्णियाँ।

2. मनीषा कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।

3. अनमोल कुमारी, शेखपुरा।

 

4 x 100 मीटर

1. पश्चिम चम्पारण।

2. एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।

3. पटना।

 

400 मीटर

1. बिंदिया कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

2. रितिका कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

3. खुशी रानी, समस्तीपुर।

 

बालिका अंडर-17

100 मीटर हर्डल

1. रानी कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

2. शिवानी कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।

3. मुस्कान कुमारी, औरंगाबाद।

 

400 मीटर

1. खुशी कुमारी, भागलपुर।

2. प्रियांशी, पटना।

3. सोनाली कुमारी, बेगूसराय।

 

1500 मीटर

1. गुल्ली कुमारी, सिवान।

2. लक्ष्मी कुमारी, पटना।

3. डोली कुमारी, गया।

 

4 x 100 मीटर

1. भागलपुर।

2. पटना।

3. समस्तीपुर।

 

 

बालिका अंडर-19

100 मीटर हर्डल

1. अर्चणा कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

2. ज्योति कुमारी, वैशाली।

3. छोटी कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।

 

5000 मीटर

1. स्वीटी कुमारी, गया।

2. कामिनी कुमारी, गया।

3. लक्ष्मी कुमारी, मुंगेर।

 

4 x 100 मीटर

1. पटना।

2. नवादा।

3. रोहतास।

 

400 मीटर

1. कामिनी कुमारी, गया।

2. लक्ष्मी कुमारी, मुंगेर।

3. स्वीटी कुमारी, गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment