Loading Now
×

राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना जिला टॉप पर कायम

पटना, 20.09.2024। राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन पटना जिला की टीम 7 स्वर्ण, 8 रजत एवं 6 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम रही।

वहीं सिवान जिला की टीम शुक्रवार को 2 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 7 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँची।जबकि गया जिला की टीम 5 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य तथा पश्चिम चम्पारण 5 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य पदकों के साथ क्रमशः पदक तालिका में तीसरे व चैथे स्थान पर कायम है।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-19 वर्ग में गया की कामिनी कुमारी (800 मीटर एवं 1500 मीटर), बालिका अंडर-17 वर्ग में सिवान की गुल्ली कुमारी (800 मीटर एवं 1500 मीटर) एवं सिवान की सौम्या राय (शाॅटपुट एवं डिस्कस) तथा बालिका अंडर-14 वर्ग में पश्चिम चम्पारण की बिंदिया कुमारी (400 मीटर एवं 600 मीटर) एवं पटना की यास्मीन परवीण (ऊँची कूद एवं लंबी कूद) ने अपने जिला के लिए दोहरा स्वर्ण पदक जीता।

शुक्रवार को संपन्न हुए विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। शुक्रवार को संपन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालिका अंडर-14 

डिस्कस थ्रो

1. गुड्डी कुमारी, गोपालगंज।

2. निकिता कुमारी, जमुई।

3. कविता कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

 

बालिका अंडर-17

डिस्कस थ्रो

1. सौम्या राय, सिवान।

2. सृष्टि कुमारी, पटना।

3. अंजुमन निशा, एकलव्य।

 

जेवलीन थ्रो

1. दीक्षा श्रीवास्तव, पूर्वी चम्पारण।

2. रूनिया कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।

3. बबली कुमारी, दरभंगा।

 

हैमर थ्रो

1. नैना कुमारी, किशनगंज।

2. आकृति, मुजफ्फरपुर।

3. राधा रानी, मुजफ्फरपुर।

 

ऊँची कूद

1. रीना कुमारी, सिवान।

2. द्रोया, मुजफ्फरपुर।

3. रानी कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

बालिका अंडर-19

हैमर थ्रो

1. नेहा कुमारी, मुजफ्फरपुर।

2. प्रीति कुमारी, वैशाली।

3. प्रिया कुमारी, गया।

 

जेवलीन थ्रो

1. अपराजिता श्रीवास्तव, पटना।

2. मोना कुमारी, पटना।

3. कुमारी अदिती, सहरसा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment