आई सी सी में जय शाह का कार्यकाल स्वर्णिम होगा: राकेश तिवारी
पटना: बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बंगलोर में हुई बीसीसीआई के ए जी एम में भाग लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के आई सी सी का चेयरमैन बनने पर शुभकामना दी।
बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि ऊर्जावान सचिव के रूप में जिस तरह से आपने कई कार्य किए जिसे भविष्य में याद रखा जाएगा, उसी तरह हम सब आशा करते हैं कि आई सी सी के चेयरमैन के रूप में आपका आगामी कार्यकाल भी स्वर्णिम रहेगा।
बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि बीसीसीआई सचिव के द्वारा खिलाड़ियों की सुख सुविधाएं एवं मैच फीस बढ़ोतरी, राज्य संघों में संसाधनों का विकास और मजबूत तकनीक के प्रयोग से क्रिकेट के कई क्षेत्र को सरलता प्रदान करने के लिए किया गया योगदान सराहनीय रहा।
Share News:



Post Comment