डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 क्रिकेट के मुकाबले 1 अक्टूबर से पुन: खेले जायेंगे
पटना, 29 सितंबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की मेजबानी में मोइनुल हक स्टेडियम स्थित एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले 1 अक्टूबर से पुन: शुरू हो जायेंगे। यह जानकारी आयोजन संतोष तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को जगुआर सीसी बनाम वाईसीसी रेड, 2 अक्टूबर को सीसीसी बनाम सीएपी, 3 अक्टूबर को एससीए बनाम वाईसीसी ब्लू, 4 अक्टूबर को स्पोट्र्स एक्वायर बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी मुकाबला खेला जायेगा। मैच सुबह 8.30 बजे से खेला जायेगा।



Post Comment