Loading Now
×

नैसर्गिक प्रतिभा का धनी है वैभव सूर्यवंशी-राकेश तिवारी

पटना: नैसर्गिक प्रतिभा का धनी है वैभव सूर्यवंशी, यह उदगार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यु शतक के बाद अपने विचार प्रकट कराते हुये बताया । आस्ट्रेलिया U-19 टीम के खिलाफ डेब्यु करते हुए 62 गेंदों मेन 104 रन बना कर सूबे बिहार का नाम विश्व क्षितिज पर रौशन करने का काम किया है।

वैभव के इस प्रदर्शन पर श्री तिवारी ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी इस खिलाड़ी ने काफी कम उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलते हुए अपने प्रतिभा के बदौलत कई कीर्तिमान स्थापित किए है, और हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से इस खिलाड़ी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं।

Post Comment