Loading Now
×

राष्ट्रीय पिकलबॉल में बिहार ओवर ऑल उपविजेता बना

पटना : ऑल इंडिया पिकलबाल संघ के तत्वावधान में पानीपत ( हरियाणा ) में आयोजित 8वीं सीनियर व जूनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार ने तीन स्वर्ण,दो रजत व दो कांस्य प्राप्त कर चैंपियनशिप का ओवर ऑल उपविजेता का होने का गौरव प्राप्त किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार टीम को ओवर ऑल उपविजेता बनने पर लखीसराय के एसपी अजय कुमार, उप समाहर्ता विकाश कुमार,मुख्य प्रबंधक इंडियन ऑयल संतोष कुमार अमर, वरिष्ठ वकील रामरंजन सिंह,कश्यप ग्रीन सिटी के सचिव उमेश कुमार,मनीष दत्ता,राकेश कुमार, गुंजन कुमार,बाटा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रंजीत कुमार बधाई दी है।

राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार के अनुसार राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप के विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:-

अंडर 19 बालक युगल राजीव कुमार व रौनक कुमार – सिल्वर मेडल,अंडर -19 मिक्स युगल आदित्य गुप्ता व भूमी गुप्ता – गोल्ड मैडल, ओपन एकल -अविनाश कुमार – कांस्य पदक, 35 वर्ष प्लस युगल – आनन्द व प्रमोद – सिल्वर मैडल, 50 प्लस एकल – वीरेंद्र कुमार – गोल्ड मैडल, प्रेम कुमार – कांस्य पदक, 50 प्लस – युगल वीरेन्द्र कुमार व प्रेम कुमार – गोल्ड मैडल।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद अंडर-17 हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल,पटना-मुजफ्फरपुर व पूर्णिया -पटना के बीच

Next post

स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल में

Post Comment