वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में ओम के नाबाद अर्धशतक से द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब विजयी
पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग का चौथा मैच आज द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब और पुलिस लाइन के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
पुलिस लाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया आशीष प्रेम ने 34 रन बनाये उनका साथ कोई दुसरा खिलाड़ी नहीं और पूरी टिम 90 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई राहुल की घातक गंदेबाजी के सामने किसी भी बल्लेबाज की नहीं चली राहुल ने 8 ओवर में 20 रन लेकर 5 विकेट लिए।

जवाब में उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया ओम कुमार सिंह 57 आयुष कुमार 33 रन बनाए आज का मैन ऑफ द मैच राहुल कुमार को दिया गया राहुल ने आज 5 विकेट लिए कल का मैच बेतिया क्रिकेट क्लब और 11 स्टार क्रिकेट क्लब लौरिया के बीच खेला जाएगा।



Post Comment