Loading Now
×

सीतामढ़ी राजस्तरीय अंडर -19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना : खेल विभाग बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजीत इंटर डिस्ट्रिक्ट U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का क्वार्टर फाइनल मैच सीतामढ़ी बनाम औरंगाबाद के बीच खेला गया। जिसमे औरंगाबाद के कप्तान ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

औरंगाबाद की टीम निर्धारित 15 ओवर के मुकाबला में महज़ 14.4 ओवर में 90 रन बना के ऑल आउट हो गयी। सीतामढ़ी के तरफ से वैभव और छोटू ने 3-3 विकेट लिए वही राघव, प्रियांशु, और रंजन ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम 14.3 गेंद में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया। सीतामढ़ी के टीम से अफज़ल ने 25 ,प्रियांशु ने 24 और वैभव ने 21 नाबाद का योगदान दिया। ईस मैच का मैन ऑफ द मैच वैभव को चुना गया।

वही टीम के मैनेजर दीपक दिलेर ने बताया की बचे लोग बढ़िया खेल रहे है और उनका आत्मविश्वास सातवे आसमान पे है। वही सीतामढ़ी एक लौती ऐसी टीम है जिसने अभी तक सभी टीम को ऑल आउट किया है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment