Loading Now
×

बीसीएल सीजन 3 के ट्रायल का आयोजन, 157 खिलाड़ियों ने लिया भाग

आज 24 अक्टूबर गुरुवार : बीसीएल (भागलपुर क्रिकेट लीग) सीजन 3 के ट्रायल का आयोजन सैनडिस् कंपाउंड ग्राउंड किया गया, जिसमें कुल 157 पंजीकृत खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विजय कुमार यादव , डॉ जयशंकर ठाकुर, मेहताब मेहंदी , सुबीर मुखर्जी और सभी 6 टीम के मालिक: सुजीत कुमार, रंजन कुमार , अमित कुमार, ब्रिजेश कुमार, अभिषेक झा, रजनीश राहुल के साथ-साथ उनके 6 कप्तान: एमडी रहमतुल्ला, बसुकीनाथ मिश्रा, विकास यादव, शेखर आनंद, सचिन कुमार और सूर्यवंश की उपस्थिति में ट्रायल संपन्न हुआ ।

खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और चयन प्रक्रिया में सभी टीमों के मालिकों और कप्तानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बीसीएल के आयोजकों का कहना है कि यह ट्रायल खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment