नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा की 38 रनो से जीत
नालंदा : आज नालंदा जिला सीनियर लीग सत्र 2024-25 का पहला मैच गेटवे क्रिकेट क्लब बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा के बीच खेला गया।
क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर मे सभी विकेट खोकर 166 रन बनाये। तेजप्रताप ने नाबाद 56 रन, रिशु शाह 25 रन, अलोक 15 रन और शुभम 28 रन। गेटवे क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज अरुणेश वर्मा ने 7 ओवर मे 11 रन देकर 4 विकेट, प्रिंस 7-31-2 और राहुल 7-35-2 विकेट लिए।

जवाब मे खेलते उतरी गेटवे क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.3 ओवर 128 रन बनाकर ऑल आउट होगयी। गेटवे क्लब के आरव रॉय ने 31 रन, मोहित कुमार 26 रन, राहुल 19 रन और विराज ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा की ओर से गेंदबाज तेजप्रताप ने 5 ओवर मे 37 रन देकर 4 विकेट, अभिजीत, अलोक तथा हर्ष दो दो विकेट लिए।
क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा के तेजप्रताप को उनके बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच मे निर्णायक की भूमिका अंकित कुमार तथा मनीष राज ने निभाया.स्कोरर : क्षितिज प्रियदर्शी
कल का मैच : लक्की क्रिकेट क्लब बनाम नालंदा क्रिकेट अकादमी।



Post Comment