Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्टार क्रिकेट क्लब 3 विकेट से जीता

पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे पूजा अवकाश के बाद आज पहला मैच एलेवेन स्टार किक्रेट क्लब लौरिया और अरुण क्रिकेट क्लब बगहा के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

अरुण क्रिकेट क्लब के कप्तान विनय साहनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ अरुण क्रिकेट क्लब की ओर से अमन ने 45 रन बनाये उनका कोई और बल्लेबाज साथ नहीं दे सके और पूरी टिम 111 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाजो के तरफ से अनुज ने 8 ओवर 29 रन देकर 4 संदीप ने 8 ओवर 38 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से संदीप ने 22 और विकी ने 22 रन बनाए और इस मैच को 3 विकेट से जीता अरुण क्रिकेट क्लब की तरफ से पप्पू ने 5 ओवर 27 रन देकर 3 और अमन रौनियार ने 5 ओवर 24 रन देकर 2 विकेट लिए आज का मैन ऑफ द मैच अनुज कुमार को दिया गया। कल का मैच सर्विस क्रिकेट क्लब और अर्जुना क्रिकेट क्लब के बीच बड़ा रमना मैदान मैं खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment