SGFI under-14 Cricket : सीतामढ़ी ने अरवल को 9 रनों से हराया
सीतामढ़ी : जिला खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मुकाबला सीतामढ़ी बनाम अरवल के बीच खेला गया जिसमें सीतामढ़ी के कप्तान ने टॉस जीतके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
सीतामढ़ी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में 67 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें kishlay ने 24 और हरिओम ने 16 रनों का योगदान दिया । लक्ष्य का पीछा करने अरवल की टीम पूरे ओवर्स खेलकर महज 58 रन ही बना सकी। सीतामढ़ी के तरफ से अमर और आदित्य ने 1-1 विकेट लिया।

इसी तरह सीतामढ़ी की टीम ने यह मुकाबला 9 रनों से जीत लिया और अगले चरण में प्रवेश भी कर लिया।मैच का मैन ऑफ द मैच किशलय को चुना गया। सीतामढ़ी का अगला मैच कल मुजफ्फरपुर के साथ खेला जाना है।



Post Comment