Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में सर्विस क्रिकेट क्लब जीता, अमन का पंजा

पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच सर्विस क्रिकेट क्लब और अर्जुना क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

सर्विस क्रिकेट क्लब के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ सर्विस क्रिकेट क्लब की ओर से विकी ने 45 रन बनाये और हर्षवर्धन ने 25 रन बनाए और पूरी टिम 123 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई अर्जुना क्रिकेट क्लब के तरफ से गयासुद्दीन ने 8 ओवर 22 रन देकर 3 और शोएब ने 8 ओवर 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट क्लब के तरफ से उज्ज्वल ने 34 रन बनाए और उनका कोई और बल्लेबाज साथ नहीं दे सके और पूरी टीम 92 पर ऑल आउट हो गई सर्विस क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन ने 6 ओवर 19 रन देकर 5 और अजित ने 4 ओवर 20 रन देकर 2 विकेट लिए और सर्विस क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 31 रन से जीता।

आज का मैन ऑफ द मैच अमन एहतराम को दिया गया। कल का मैच पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब और विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटार के बीच बड़ा रमना मैदान मैं खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment