Loading Now
×

बिहार क्रिकेट:-लखन राजा बीसीए और bcci से रजिस्टर प्लयेर है तो ट्रायल क्यो नही देगा-अरशद जैन

Khelbihar.com

पटना।। बिहार क्रिकेट में कुछ दिनों से सिर्फ सवाल पर सवाल उठ रहे है, मंगलवार को लखन राजा को ट्रायल देते देख लोगो ने सवाल किया था कि आख़िर नही लीग और नही कोई मैच खेले कैसे डायरेक्ट विजय हज़ारे ट्रायल में शामिल हो गया लखन राजा?

इसका जबाब अरसद जेन ने खेलबिहार को दिया है?

श्री जैन का कहना है कि लखन राजा पहले से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा बीसीसीआई से रजिस्टर प्लयेर है, लखन राजा पिछले सीजन में बीसीसीआई के अंडर-23 टूर्नामेंट में बिहार के ओर से खेला था।।उन्होंने कहा कि लखन राजा बिहार के पटना जिले से है और पटना जिला में पिछले सीजन कोई लीग मैच नही हुआ तो यह लीग कैसे खेलने।।

आगे उन्होंने कहा कि बीसीसीआई द्वारा नियुक्त सुपरवाइजर कमिटी ने सभी जिला को आदेश दिया था अपने जिले से 5-5 खिलाड़ियो को ट्रायल में भेजा जाए तो फिर जब लखन राजा अंडर-23 प्लयेर है तो ट्रायल में कैसे सामिल नही किया जा सकता है?लखन राजा पहले से ही बिहार टीम के खिलाडी है इसलिए उन्हें ट्रायल में शामिल किया गया है,

श्री जैन ने आगे कहा कि जब बिहार के सुभचिंताको को सवाल उठना था तब तो कोई नही उठा रहे थे जब बिहार क्रिकेट संघ दूसरे राज्य के खिलाड़ियो को पैसे लेकर रणजी ट्रॉफी जैसे सीधे इंट्री करबा रहे थे। उस समय आदित्य वर्मा जी अकेले सवाल उठाया करते थे और न्यूज़-18 में तो अपने देखा ही है क्या हाल हो गया था बीसीए का।।

अब जब बिहार क्रिकेट में सुपरवाइजर कमिटी ने बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को बना बिहार के खिलाड़ियो का चयन कर रही है तो फिर सवाल क्यों उठाया जा रहा है? अभी बिहार के क्रिकेट के लिए प्रेम जग गया है उन लोगो का।।

Post Comment