Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को हराया

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में आज भारती क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

सुस्ता क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 14 ओवर में ही 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पूर्णेन्दु ने 19 एवं नीरज ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।

गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से चंद्र माधव ने तीन राहुल किशोर ने दो देवाशीष ने दो एवं विशाल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। सुस्ता क्रिकेट क्लब के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब में सात ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत के लिए 64 रन बना लिए भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 25 विकास ने 14 एवं रवि ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से पूर्णेन्दु ने एक एवं आनंद ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के अंपायर सचिन कुमार एवं आलोक कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment