Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ग्रीन ने 82 रन से जीत दर्ज की।

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 19 वाँ मैच एसीए ब्ल्यू और डीसीए ग्रीन के बीच खेला गया । डीसीए ग्रीन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे अपना 8 विकेट खोकर 200 रन का स्कोर खड़ा किया ।

डीसीए ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 47 रन, संजीव ने 41 और अंकित ने 34 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एसीए ब्ल्यू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशार ने 2 विकेट, जयलाल ने 2 विकेट और अभिषेक ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एसीए ब्ल्यू की टीम 21.5 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई ।एसीए ब्ल्यू की ओर से खेलते हुए साहिल ने 44 रन, और अमन ने 17 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । डीसीए ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षय ने 3 विकेट, संगम ने 2 विकेट और संजीव ने 1 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे डीसीए ग्रीन ने 82 रन से जीत दर्ज की।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डीसीए ग्रीन के संजीव को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनिकेत झा और अश्वनी कुमार थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू, ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

 

कल का मैच

एसीए रेड और हामिद क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment