बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित
पटना : कोडगु ( कर्नाटक ) में 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 5वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है।
टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष -सह- भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राकेश रंजन,बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता,पटना जिला संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,सामाजिक कार्यकर्ता राम अवधेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बिहार टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु आज दानापुर से बैंगलोर स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गयी।
बिहार महिला टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची –
महिला वर्ग– प्रिया सिंह ( कप्तान ) वंदना कुमारी,निधि कुमारी ( वैशाली ),कुमकुम कुमारी ( पूर्वी चम्पारण ), दीपाली वर्मा ( दरभंगा ), रिया कुमारी ( बाढ़ ), नेहा शर्मा ( नवगछिया ), प्रतिभा थापा ( मुजफ्फरपुर ), पायल कुमारी ( भागलपुर ), अनुष्का कुमारी ( समस्तीपुर )।
प्रशिक्षक – विकास कुमार ( बेगूसराय ),डॉ.रजनी गंधा ( सीतामढ़ी )।
तकनीकी पदाधिकारी – संतोष कुमार शर्मा ( दरभंगा ),राकेश रंजन ( पटना ),दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ), नेहा रानी ( सुपौल )।



Post Comment