बेगुसराय सी सी ने कटोरिया टीम को 125 रनों से रौंदा
बाँका। बाँका जिला क्रिकेट संघ, और कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन-4, 2024 का मैच आज आर एम के, स्कूल के मैदान पर बेगुसराय क्रिकेट क्लब और कटोरिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । कटोरिया टीम ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
बेगुसराय क्रिकेट टीम आज 17 ओवर के इस मैच में शिवम राज के नामाद 104 रन,एवं शुभम राज के 79 रन के मदद से तीन विकेट खोकर पहाड़ जैसा 214 रन का स्कोर खड़ा कर कटोरिया टीम को दबाव में ला दिया।

कटोरिया टीम पहाड़ जैसे लक्ष्य को भेदने में नाकाम रही और 15•4 ओवर में मात्र 89 रन पर ही ढेर हो गई। इस टीम के जीतू ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, वहीं बेगुसराय टीम के राम कुमार ने 4 विकेट झटके।इस प्रकार बेगुसराय की टीम 125 रन के विशाल अंतर से कटोरिया टीम को पराजित किया।
इसके खेल संघ के मीडिया प्रभारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया।शिवम राज के नावाद 104 रन बनाए जाने पर मशहूर फुटबॉलर सुबोध कुमार झा द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। आज रंजीत राय और मो सरफराज ने बेहतरीन अंपायरिंग किए, वहीं मदन कुमार ने स्कोरिंग किया और डिजीटल स्कोरिंग आयूष कुमार ने किया।
इस अवसर पर शिवनारायण झा, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, चंदन चौधरी, सावन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार भगत, जितेंद्र कुमार, लाल मणि मिश्र सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे। कल का क्वार्टरफाइनल मैच मधुरमति क्रिकेट टीम वनाम बेगुसराय क्रिकेट टीम के बीच खेलाजाएगा।



Post Comment